फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई तक अयोध्या में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन को जिला स्तरीय ट्रायल 20 जुलाई को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 21 को सुबह 10 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त से 4 अगस्त तक वाराणसी में होगा। इसे लेकर जिला ट्रायल 27 जुलाई को दोपहर 3 बजे व मंडल के ट्रायल 28 को सुबह 10 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक आगरा में होगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 28 को सुबह 10 बजे से और मंडल के ट्रायल 29 को सुबह 10 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें