फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम से हाथापाई, महिला ने किया दुर्व्यवहार, भेजा जेल  

Thu, 15 Oct 2020 11:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- डायल-112 टीम के साथ महिला ने किया दुर्व्यवहार, जेल भेजा
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शांतिनगर में झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम के साथ एक महिला ने गाली-गलौज व हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंचीं महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, जिसे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नई मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी महक सिंह ने गुरुवार सुबह डायल-112 पर कॉल कर पड़ोसियों पर झगड़ा करने का आरोप लगाया। सूचना पर डायल-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची, जहां मौजूद गीता नामक महिला ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो आरोपी महिला हाथापाई पर उतारू हो गई, जिसकी सूचना आला अफसरों को दी गई। इस पर कुछ ही देर में महिला पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेते हुए थाने ले गई। बाद में आरोपी महिला गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पथराव, तीन घायल
खतौली में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने पथराव कर दिया, जिस कारण युवती पक्ष के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों ने अपना उपचार अस्पताल में कराते हुए आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। 

मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि आरोपी अपने घर की छत पर खड़ा होकर अपने कपड़े उतार कर उसके सामने अश्लील हरकत करता है। महिला ने बताया कि युवक की अश्लील हरकतों के कारण उसके परिवार की महिलाएं और युवतियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

गुरुवार को भी युवक ने परिवार की महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें की, जिसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया। पथराव में परिवार के तीन सदस्य चोटिल हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें