फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीड़ित परिजनों से मिलीं एससी- एसटी आयोग की सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचने पर ग्राम पंचायत संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
विज्ञापन

ललिता गौतम हत्याकांड के संबंध में दी जानकारी
- फोटो

गंगानगर। उत्तर प्रदेश एससी- एसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम सोमवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंची। वहां राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मिलकर उन्हें ललिता गौतम हत्याकांड के संबंध में जानकारी दी।
संगठन के जिला अध्यक्ष अजय सागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ललिता गौतम हत्याकांड के घटनाक्रम पर एससी-एसटी आयोग की सदस्य से विस्तार से चर्चा की। नीरज गौतम ने पीड़ित परिवार से बात की। प्रधान संगठन ने उन्हें बताया कि 8 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा मारपीट की गई। प्रतिनिधि मंडल ने प्रदर्शन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने और एसएसपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज गौतम ने ललिता गौतम हत्याकांड मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही। नरेंद्र खजूरी सदस्य अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के सदस्य सहित विजेंद्र सिंह प्रधान, नवीन प्रधान गाज़ीपुर, संजू प्रधान धनपुरा, अमित जाटव, शिवम जाटव और राहुल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें