फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान का ताला तोड़कर लाखों का स्क्रैप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के नूर गार्डन में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का स्क्रैप चोरी किया है। व्यापारी परिजनों के साथ ससुराल गया था। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर लोहियानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान का प्रयास कर रही है।
नूरगार्डन निवासी स्क्रैप कारोबारी मतीन ने बताया कि सोमवार को वह परिवार के साथ ससुराल गया था। मकान का ताला लगा हुआ था। रात में चोरों ने घर के मुख्य गेट पर ताला तोड़ा। जिसके बाद घर के अंदर घुस गए। स्क्रैप के तांबे, पीतल व अन्य सामान चोरी कर लिया और भाग गए। वापस आने पर उन्होंने दरवाजे ताला टूटा देखा तो अंदर जाकर देखा। वहां से स्क्रैप का कीमती सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतीन ने थाना लोहियानगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी से पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें