स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी मांगी
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी से एक युवक ने फोन कर 30 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
श्यामनगर निवासी शाहबाज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पिल्लोखडी रोड पर कबाड़ी की दुकान करता है। बुधवार को वह पिता के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान सद्दीक नगर निवासी कुछ युवक हाथों में तमंचे लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने 30 हजार रुपये की मांग की। इससे इनकार किया तो आरोपियों ने पिता पुत्र पर तमंचे से गोली चला दी। गनीमत रही कि वे बच गए।
शाहबाज के मुताबिक वह आरोपियों के नाम नही जानता। लेकिन सामने आने पर उन्हें पहचान लेगा। इस दौरान शाहबाज ने बताया कि आरोपी बड़े अपराध कर चुके हैं और जेल भी काट चुके है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
------
बिल्डर ने युवक पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया
मेरठ। कसेरू बक्सर निवासी बिल्डर ने एक युवक पर रंगदारी के नाम पर 15 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। बिल्डर ने थाना भावनपुर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने युवक को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी। कसेर बक्सर निवासी सुभाष चंद्र उपाध्याय बिल्डर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नवकार वाटिका निवासी युवक ने रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस पर सुभाष उपाध्याय अपने परिजनों के साथ थाना भावनपुर पहुंचे। उन्होेंने आरोपी युवक को नामजद करते हुए रंगदारी मांगने की तहरीर दी। वही युवक ने बताया कि उसने नवकार वाटिका में बिल्डर द्वारा बनाए जा रहे मकान की शिकायत एमडीए के अधिकारियों से की थी। इसके चलते ही उस पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।