फिलहाल राहत की उम्मीद कम
रविवार को जहां दिनभर आसमान में कभी हल्के बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकलती रही। मौसम में लगातार बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। सोमवार को भी सुबह से गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे व्यापक राहत मिलने की उम्मीद कम है।
दोपहर में सतर्क रहने की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है। उमस और तेज धूप के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।