फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, सुबह से आसमान से बरस रही आग, 44 डिग्री के पार जाएगा पारा, लू से बेहाल लोग

Wed, 20 May 2026 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। दोपहर में चल रही लू से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
मेरठ में गर्मी का कहर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूरज निकलते ही आसमान से आग बरसती महसूस हुई और दिन चढ़ने के साथ तापमान लगातार बढ़ता गया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर सन्नाटा छा गया और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


तापमान 44 डिग्री पार जाने के आसार
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वर्तमान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और इसके 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव और साफ आसमान के कारण गर्मी में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर के समय चलने वाली लू के कारण स्थिति और गंभीर हो रही है, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: प्रॉपर्टी कार्यालय पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली, टाटा हैरियर भी बरामद 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में सड़कों पर छाया सन्नाटा
तेज गर्मी और लू के कारण दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही काफी कम नजर आई। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को ढककर ही घरों से निकलते दिखाई दिए। वहीं ठंडे पेय पदार्थों और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ती नजर आई।

विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने तथा धूप में निकलते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें