फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से हाल-बेहाल : तेज धूप से बचने की सलाह दे रहे चिकित्सक, बच्चों को डिहाइड्रेशन के साथ डायरिया का खतरा

Tue, 06 Jul 2021 02:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

आइएमए के अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अकबर खान ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में उल्टी दस्त के केस ज्यादा आते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए बच्चों को तरल पदार्थ देते रहे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिलचिलाती धूप में उमस भरी गरमी में लोगों का बुरा हाल है। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। गरमी के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इस मौसम में पानी व अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन


जुलाई माह शुरू हो गया है, लेकिन जून की तरह ही भीषण गरमी और उमस से लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। गरमी के मौसम में बच्चों में पेट में संक्रमण की वजह से उल्टी दस्त होते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन होने का खतरा रहता है। तेज धूप में बड़ों में भी डिहाइड्रेशन हो सकता है, ऐसे में गरमी से बचाव करने के लिए एहतियात बरतनी चाहिए। 

सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनुपम सक्सेना का कहना है कि गरमी में हीट स्ट्रोक होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए तेज धूप में बाहर जरूरी होने पर ही निकले और धूप से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइएमए के अध्यक्ष एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अकबर खान ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में उल्टी दस्त के केस ज्यादा आते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। इससे बचाव के लिए बच्चों को तरल पदार्थ देते रहे। शरीर में पानी की कमी न होने दे और उल्टी दस्त होने पर बच्चों को नमक व चीनी के घोल की जगह ओआरएस का घोल पिलाते रहे। चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं। इसमें लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। 
 
डिहाइड्रेशन के लक्षण
- मुंह सूखना, बार-बार पानी मांगना।
- आंखों का धंस जाना।
- कमजोरी व चक्कर आना।
- पेशाब कम और पीले रंग का आना।
- शरीर का तापमान कम होना।
- बेहोशी आना।
 
बचाव
- खनिज की पूर्ति करने वाले पेय पदार्थों का सेवन करें।
- नारियल का पानी, कच्चे दूध की लस्सी पीना।
- मौसमी फलों का सेवन करें।
- साफ ताजा पानी पिएं, ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचे।
- डायरिया होने पर ओआरएस का घोल पिलाएं।
- नींबू पानी, बेल का शरबत, शिकंजी, छाछ पीना।
- जंक फूड का सेवन करने से बचे।
- खुले में बिकने वाले पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- तला भूना, मिर्च मसाले वाले भोजन से बचें।
- चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें