फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क पर चलती हुई स्कूटी में अचानक लगी आग, चालक ने मुश्किल से बचाई जान

Mon, 15 Oct 2018 04:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में आज दोपहर एक स्कूटी चलते चलते अचानक आग का गोला बन गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार व्यक्ति बाल-बाल बचा। व्यक्ति ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना मंसूरपुर थानाक्षेत्र की है। यहां नावला कट के नजदीक एनएच 58 पर एक चलती हुई स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी पर सुशील कुमार पुत्र ईश्वरचंद्र निवासी खतौली ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। स्कूटी को आग के गोले में तब्दील होता देख चालक ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच की और चालक से पूछताछ की। 

पुलिस के अनुसार चालक सुशील कुमार मुजफ्फरनगर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी में अचानक आग लग गई। हालांकि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें