फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार ने सिपाही को मारी टक्कर मारी, काफी दूर तक घसीटकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार ने सिपाही को मारी टक्कर मारी, काफी दूर तक घसीटकर ले गए
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर आवास विकास चौराहे पर स्कूटी सवार युवकों ने चेकिंग कर रहे सिपाही को टक्कर मार दी। सिपाही ने स्कूटी को पकड़ लिया। स्कूटी सवार युवक, सिपाही को काफी दूर तक घसीटकर ले गए, जिसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया है।
विज्ञापन

नौचंदी थाने की फैंटम पर तैनात सिपाही उपेंद्र सिरोही रविवार रात साढ़े आठ बजे आवास विकास चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सेंट्रल मार्केट की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों को उपेंद्र ने रुकने का इशारा किया। बताया जाता है कि स्कूटी सवारों ने उपेंद्र को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास करने लगे। उपेंद्र ने उनकी स्कूटी को पकड़ लिया। काफी दूर तक स्कूटी सवार सिपाही को घसीटते ले गए, जिसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को दबोच लिया। स्कूटी सवार युवकों ने रसूख दिखाकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया और सिपाही से धक्कामुक्की भी की। पुलिस उन्हें थाने ले आई। उपेंद्र के हाथ और पैर में चोट आई है। स्कूटी सवार भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। नौचंदी पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें