फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सरधना मार्ग स्थित केमिकल प्लांट के सामने रविवार दोपहर कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित वार्ड दो अंतर्गत भगवानपुरी निवासी हबीब (50) पुत्र मेहरबान मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करता था। वह रविवार दोपहर स्कूटी पर सवार होकर सरधना मार्ग स्थित केमिकल प्लांट के समीप खेत में अपने मामा नदीम से मिलने जा रहा था। खेत के समीप सरधना की ओर से रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे हबीब की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। इस पर किसानों ने बाइक से कार का पीछा किया। जिस पर चालक कार छोड़कर भाग खेतों के रास्ते भाग निकला। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद दौराला मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई शफीक ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी कार छोड़कर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है तथा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हेल्मेट होता तो बच सकती थी जान
सरकार एवं पुलिस-प्रशासन सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए दुपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट पहनकर चलाने के लिए जागरूक कर रही है। वाहन चालक हेल्मेट लगाए इसके लिए सरकार ने जुर्माना तक बढ़ा दिया। लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो पा रहे है और हादसे का शिकार हो रहे है। सरधना-दौराला मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार हबीब की मौत हो गई। यदि हबीब हेल्मेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें