फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चार बरातियों ने की हर्ष फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित एक मंडप में शनिवार रात चार बरातियों ने चढ़त के दौरान पंडाल में हर्ष फायरिंग कर दी, जिस कारण घरातियों व बरातियों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, लेकिन हर्ष फायरिंग करने वाले चारों आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर खरखौदा के रास मोहल्ला निवासी गुरु त्यागी, चिराग, पुरु त्यागी व एक अज्ञात मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रुड़की राेड स्थित राज मंदिर मंडप में एक मार्च को खरखौदा कस्बे से बरात आई थी। चढ़त मंडप के गेट पर पहुंची तो खाने वाले पंडाल के गेट के पास खड़े चार बरातियों ने हर्ष फायरिंग कर दी। पंडाल में घराती व बराती खाना खा रहे थे। फायरिंग होते ही पंडाल में भगदड़ मच गई। हर्ष फायरिंग की घटना के बाद मंडप स्वामी पुलकित अग्रवाल ने पीआरवी को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें चार युवक हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए।
पुलिस ने चारों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस के आने से पहले ही मंडप से भाग निकले। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया। चारों में से तीन युवकों की पहचान कराने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल का कहना है कि हर्ष फायरिंग की घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों की पहचान करा ली गई है, जबकि चौथे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें