फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से खुलेंगे स्कूल: शुरू हुई तैयारियां, अभिभावकों की लिखित सहमति से ही बुलाए जाएं विद्यार्थी 

Wed, 14 Oct 2020 10:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • 19 से खुलेंगे स्कूल, शुरू हुई तैयारियां, स्कूल बसें प्रतिदिन होंगी सैनिटाइज
  • एसडीएम ने जारी किए प्रधानाचार्यों के लिए निर्देश, पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : जोगिंदर शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की अनुमति पर 19 अक्तूबर से स्कूल खोले जा रहे है। इसको लेकर निजी स्कूल संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को माउंट लिटरा, वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल में सीटें सैनिटाजर करायी गई और उन्हें सोशल डिस्टेंस के हिसाब से रखा गया।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए विद्यार्थियों को उनके माता-पिता, अभिभावकों की लिखित सहमति के उपरांत ही पठन-पाठन के लिए बुलाए।
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यालय पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाए। प्रतिदिन प्रत्येक पाली के उपरांत नियमित रूप से भी इसे किया जाए। विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि किसी विद्यार्थी या शिक्षक या अन्य कार्मिक को खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण हो तो उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए घर वापस भेज दिया जाए।

विद्यालय में प्रवेश तथा छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए एवं एक साथ सभी विद्यार्थियों की छुट्टी नहीं की जाए। विद्यालय में यदि एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका उपयोग किया जाय।

यदि विद्यार्थी स्कूल बसों अथवा विद्यालय से संबद्ध सार्वजनिक सेवा वाहन से आते है तो उन्हें प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जाए तथा बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाय। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

एसडीएम ने चेताया है कि शासन की गाइडलाइन का अनुपालन अक्षरश: नहीं किया जाता है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें