सुबह 10 से दोपहर 3 बजे का रहेगा समय
ठंड, कोहरा और शीतलहर के बीच स्कूलों को खोलने का आदेश जारी हो गया है, लेकिन समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का निर्धारित किया गया है। दिन में निकल रही तेज़ धूप के चलते यह निर्णय लिया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार ठंड अभी कुछ दिन और सताएगी।