फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल के लिए निकली छात्रा लापता, युवक पर अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज, तलाश शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से स्कूल जाने के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा सोमवार को लापता हो गई। छात्रा के पिता ने युवक चेतन पर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
जेल चुंगी रोड स्थित एक युवक ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को उनकी 18 वर्षीय बेटी सुबह करीब आठ बजे अपनी छोटी बहन और सहेली के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छात्रा की बहन से जानकारी की। यहां उसने बताया कि चेतन के साथ चली गई है। इसके बाद परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पिता का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों की तलाश के एक टीम लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें