फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका देख कांप उठे परिजन, ये रही छात्रा की आत्महत्या की वजह

Tue, 18 Sep 2018 04:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

घर में सबकुछ ठीक-ठाक था, और सभी अपने काम में लगे हुए थे। किसी को कोई अंदाजा नहीं था कि इस बीच बेटी कोई खौफनाक कदम उठा लेगी। कमरे में फांसी के फंदे को देख परिजन कांप उठे। आगे जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में छेड़छाड़ से आहत एक छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव सोमवार की सुबह 11 बजे अपने कमरे में लटका मिला। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव की यह 17 वर्षीय लड़की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार सोमवार की सुबह वह सो कर उठी तो सामान्य थी। बीमार मां 15 दिनों से मुलाना (हरियाणा) के अस्पताल में भर्ती है। छात्रा घर का काम निपटा कर आराम करने को कह कर कमरे में गई और एक घंटे बाद छोटा भाई जब कमरे में गया तो वह छत में लगे फंदे पर लटकी थी। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक अतुल पुत्र धर्मवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

आरोप है कि वह कालेज के रास्ते में छेड़छाड़ करता था। कई बार छात्रा ने घर पर इसकी शिकायत की तो युवक के परिजनों को आगाह किया गया लेकिन हालात नहीं बदले तो आहत हो कर छात्रा ने जान दे दी। छात्रा के दो छोटे भाई हैं और मौत से परिवार सदमे में है। एसओ संजीव कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

दो माह के अंदर छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव जोंधेबांस में किशोरी ने जहर खा कर जान दे दी थी। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें