उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यही नहीं बल्कि अन्य कमरों से पांच मोबाइल भी चोरी किए गए है। वहीं कॉलेज प्रशासन इस मामले को दबाने में लगा हुआ है। पीड़ित छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज के गेट पर जमकर हंगामा किया। साथ ही गंगानगर थाने में तहरीर दी।
बता दें कि यह घटना रविवार देर रात करीब 3:30 बजे की है। गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में दो छात्राओं के साथ सोते हुए छेड़छाड़ की गई और अन्य कमरों से करीब पांच मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। सुबह छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले में शिकायत की। हालांकि डायरेक्टर ने एक दिन का समय मांगा है।