फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वापस करेंगे बढ़ी हुई फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल वापस करेंगे बढ़ी हुई फीस
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश सरकार ने स्कूलों को इस वर्ष फीस नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है। स्कूल एसोसिएशन ने भी तय किया है कि जिन स्कूलों ने जनवरी में बढ़ी फीस ली थी वह उसे आगामी माह की फीस में समायोजित करेंगे या वापस करेंगे।
प्रदेश सरकार ने सोमवार को फीस नहीं बढ़ाने का आदेश दिया है। आदेश के बाद सहोदय के सदस्यों, पब्लिक स्कूल संचालकों ने कांफ्रेंस कॉल की। सहोदय सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि हम सरकार के साथ हैं किसी भी छात्र से बढ़ी हुई फीस नहीं ली जाएगी। प्रधानाचार्यों ने कहा कि फीस जमा नहीं होने के चलते किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। ऑनलाइन कक्षा के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं ली जा रही है। डॉ. विशाल जैन ने बताया कि कई अभिभावकों को फीस संबंधी शिकायतें हैं उनके लिए जल्द ही सहोदय एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगा। जिस पर अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिसका समाधान जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन

हम सरकार के साथ
स्कूल संचालकों ने कहा कि हम सरकार के हर फैसले में साथ खड़े है, किसी छात्र का नाम नहीं कटेगा न पढ़ाई बाधित होगी, लेकिन अभिभावक भी हमारा साथ दें। शहर में 50,000 से अधिक शिक्षक हैं जो विभिन्न प्राइवेट स्कूलों से जुड़े हैं। जिनके सामने वेतन का संकट खड़ा हो रहा है। ऐसे में अभिभावक सामंजस्य स्थापित करें और समय से फीस जमा करें। अप्रैल माह की फीस को जो अभिभावक सक्षम है वह जमा कर दें।
विज्ञापन

फीस माफ नहीं बस भुगतान का समय बढ़ा है
अध्यक्ष डॉ. विशाल जैन ने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार अभिभावकों को फीस में कोई माफी या छूट नहीं है। फीस पूरी भुगतान करनी है। लेकिन इतनी रियायत है कि जो अभिभावक लॉकडाउन में फीस जमा करने में असमर्थ हैं वह आगामी महीनों में फीस जमा कराए। स्कूल की पूरी फीस जमा करनी है। इससे अभिभावकों पर फीस का बोझ बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें