फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का बदला समय, स्मॉग के चलते मास्क लगाने का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेंगे शहर के ज्यादातर स्कूल
विज्ञापन

-विश्वविद्यायल में भी होगा शिक्षण कार्य, डिग्री कॉलेज कल से खुलेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चार दिन की छुट्टी के बाद आज से स्कूल और विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य होगा। दीपावली के बाद स्मॉग के कारण कई स्कूलों की तरफ से बच्चों को मास्क पहनकर आने का अलर्ट जारी किया गया है। सर्दी के चलते तमाम स्कूलों ने समय भी बदल दिया है। यूपी बोर्ड के सभी स्कूल और विश्वविद्यालय में भी कई दिन की छुट्टी के बाद बुधवार से काम-काज होगा। डिग्री कॉलेजों में पुरानी छुट्टियों का समायोजन किए जाने के कारण आज भी छुट्टी रहेगी, कल से खुलेंगे।
वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में रिपोर्टिंग टाइम सुबह पौने आठ बजे और छुट्टी का दो बजे किया गया है। शहर में दो दिन से स्मॉग के चलते सभी बच्चों को मास्क पहनकर आने का मैसेज किया गया है। इसके अलावा सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल कंकरखेड़ा का समय भी सुबह 7:45 बजे और छुट्टी का समय दो बजे रहेगा। सोफिया स्कूल में रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे और छुट्टी का समय दो बजे किया गया है। कालका पब्लिक स्कूल में भी आठ से दो बजे तक का समय किया गया है। आईआईएमटी स्कूल गंगानगर में रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:45 बजे और छुट्टी का समय दो बजे रहेगा। बहुत से स्कूलों में एक नवंबर से समय बदला गया है। ट्रांसलेम स्कूल गंगानगर, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल मेडिकल, किंडर गार्टेन स्कूल, गार्गी गर्ल्स स्कूल गंगानगर, एमपीएस आदि स्कूलों में एक नवंबर से स्कूल का रिपोर्टिंग टाइम सुबह आठ बजे और छुट्टी का दोपहर दो बजे किया गया है। स्कूलों की तरफ से अभिभावकों को इस संबंध में मैसेज भेज दिए गए हैं। तक्षशिला पब्लिक स्कूल और आर्यन स्कूल में रिपोर्टिंग टाइम बुधवार से सुबह साढ़े आज बजे और छुट्टी ढाई बजे होगी। करन पब्लिक स्कूल का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:20 बजे और छुट्टी दोपहर 1:50 बजे होगी। सेंट थॉमस स्कूल में भी बुधवार से ही रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:50 और छुट्टी का समय दोपहर 1:50 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में आज होगा कामकाज
सीसीएसयू कैंपस में भी कई दिनों से छुट्टियां चल रही हैं। बुधवार को कैंपस में भी सभी कार्यालय खुलेंगे। सभी विभागों में कामकाज होगा। कई दिन की छुट्टी होने के कारण विवि में भीड़ रहेगी। वहीं, शहर के डिग्री कॉलेज कल खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें