फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयो रे शुभ दिन आयो रे गीत पर थिरकीं स्कूली छात्राएं

Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नौचंदी में हुए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
मेरठ। प्रांतीय मेला नौचंदी पटेल मंडप में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. नारायण शरण और प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। सेंट थाॅमस कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने आयो रे शुभ दिन आयो रे गीत पर बहुत ही सुंदर सामूहिक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सेंट थॉमस की कक्षा 11 की छात्रा ने राजस्थानी लोक नृत्य लुक छुप न जाओ जी गीत पर एकल प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध कर दिया। दो छात्राओं ने जुगलबंदी के साथ मेरा जूता है जापानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत दी तो कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। अंत में एक छात्रा ने देशभक्ति गीत गाकर सभी से तालियां बटोरी। नोडल अधिकारी एवं राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डाॅ. नारायण शरण ने सभी को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सरबजीत कपूर और नरेंद्र राष्ट्रवादी ने बच्चों को प्रमाणपत्र वितरित किए। सरबजीत कपूर ने कहा कि इस तरह आयोजन बच्चों को उत्साह से परिपूर्ण कर देते हैं। नौचंदी में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम की अनूठी शुरुआत हर बच्चे को एक मंच प्रदान कर रही है। बच्चों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस दौरान शाहिद, रुचि मित्तल, मनीषा शर्मा, जितेंद्र कुमार, कादिर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें