पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पिछले कई दिन से छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था और शनिवार को युवक ने पीड़िता छात्रा का वीडियो वायरल कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिर्पोअ दर्ज कर ली गई।
पुलिस ने शुक्रवार रात को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी के पकड़े जाने पर लोग एकत्र होकर थाने में पहुंचे। और युवक को बेकसूर बताते हुए हंगामा किया, हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली। पुलिस ने युवक पर आरोप साबित करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा।