फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना परमिट संचालित स्कूल बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र में आरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने स्कूल वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल बस को सीज किया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की बसों को रोककर उनके दस्तावेजों, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई। इसी क्रम में आदर्श पब्लिक स्कूल गणेशपुर की एक स्कूल बस की भी जांच की गई। जांच में बस का परमिट नहीं मिला, जो कि मोटर वाहन नियमों का सीधा उल्लंघन है। अनियमितता मिलने पर आरटीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन ने चेतावनी दी कि नौनिहालों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना वैध परमिट, फिटनेस या सुरक्षा मानकों के अधूरी औपचारिकताओं के साथ संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ा शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें