फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी इन में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत मेरठ और बागपत के बेसिक शिक्षक और खंड शिक्षा अधिकारियों की निपुण संकल्प कार्यशाला हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में राज्य परियोजना से आए विशेषज्ञ अंकित कुमार, शुभम और फैजान ने प्रतिभागियों को नवीन शिक्षण विधियों, दक्षता आधारित अधिगम, सतत मूल्यांकन, एनबीएमसी पोर्टल के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों को बेहतर परिणामों के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने विद्यालयों में सार्थक एवं रचनात्मक फीडबैक देने की आवश्यकता पर बल दिया। बागपत की बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें