फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने युवक को कुचला, विरोध में सात घंटे जाम  

Fri, 09 Feb 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मवाना-जयसिंहपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे स्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान एसडीएम और सीओ से ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। भीड़ ने यूपी 100 पुलिस और एसडीएम की गाड़ी में तोड़फोड़ की कोशिश की। दोपहर करीब दो बजे आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने पर जाम खोला गया। उसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम सीना निवासी मलित (18 वर्ष) पुत्र विनोद बाइक पर गांव जयसिंहपुर जा रहा था। उधर, जयसिंहपुर की तरफ से आती स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। युवक की मौत होने पर चालक बस को कूड़ी गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मवाना-जयसिंहपुर मार्ग पर युवक का शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ मवाना ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण आरोपी बस चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब सात घंटे तक हंगामा चलता रहा। आर्थिक मदद के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। एसओ मवाना के अनुसार बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने बताया कि मलित तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। मवाना में अपने चाचा की दुकान पर बैट्री का काम सीख रहा था।

बस पर मिला टेंपो का नंबर 
मवाना। घटना के बाद बड़ा मामला सामने आया। एसडीएम ने बस पर लिखे रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कराई तो नंबर टेंपो का निकला। पुलिसकर्मियों ने इस नंबर को खुरचा तो नीचे दूसरा नंबर लिखा मिला। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल संचालक  बच्चों को लाने-ले जाने के नाम पर प्रतिमाह मोटी रकम वसूलते हैं। लेकिन बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं हैं। 
विज्ञापन


हादसे के बाद दौड़ाई बस
हादसे के बाद चालक ने बस को बड़ी तेजी से दौड़ाया। बाद में बच्चों को बस में ही छोड़कर फरार हो गया।  ग्रामीणों का कहना था कि बस की फिटनेस भी नहीं थी। एसडीएम ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई कराने, सीओ को सभी स्कूलों की बसों की जांच कराने और चालकों के लाइसेंस आदि की जांच कराने के निर्देश दिए।  ग्रामीणों का आरोप है कि बस चालक नशे में था। बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और बाइक सहित युवक को बीस मीटर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस पर बस चालक को मौके से भगाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें