फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: उपद्रवी बताकर दलित युवक को गोलियों से भून डाला, मौत, पुलिसफोर्स तैनात

Thu, 05 Apr 2018 11:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कंकरखेड़ा के शोभापुर गांव में सरेशाम माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। एक दलित युवक को उपद्रवी बताकर गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। बताया गया कि दोनों पक्षों में दो साल से रंजिश चल रही थी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, शहर में अफवाहों के बीच दिन भर शांति रही। आरएएफ और पीएसी ने फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शोभापुर गांव निवासी गोपीचंद (35) पुत्र ताराचंद को कुछ लोगों ने बुधवार शाम को फोन करके बुलाया। आरोप है कि गांव के बीच में मनोज, कपिल, आशीष और सुनील ने गोपीचंद पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें गोपी को छह गोलियां     लगीं। वारदात की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी फोर्स लेकर पहुंचीं। गंभीर रूप से घायल गोपीचंद को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां तीन घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक उसके पिता ताराचंद ने बताया कि आरोपी मनोज गुर्जर शातिर अपराधी है। उसने उपद्रव के मामले में उसके बेटे गोपीचंद और प्रशांत कुमार के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कराया था। उन पर तोड़फोड़, आगजनी और गोली चलाने का आरोप लगाया। दो साल से मनोज और गोपी के बीच में रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के चलते मनोज ने माहौल बिगाड़ने के लिए उपद्रव का केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


बताया गया कि वह बसपा नेता योगेश वर्मा का समर्थक था। कंकरखेड़ा में गोपी के योगेश वर्मा के साथ कई पोस्टर लगे हैं। पुलिस के मुताबिक शोभापुर पुलिस चौकी फूंकने के मामले में उपद्रवियों की सूची में गोपीचंद का भी नाम था। रिपोर्ट भी दर्ज है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी थी।

पढ़ें : भारत बंद: वेस्ट यूपी में हालात बेकाबू, दर्जनों सरकारी बसें फूंकी, बवाल जारी, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मौके पर पुलिसफोर्स - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव के बाद मेरठ में बुधवार को शांति रही। सभी बाजार आम दिनों की तरह खुले। उधर, बृहस्पतिवार से सभी स्कूल कालेज भी खोल दिए गए हैं। शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दो कंपनी आरएएफ, पांच कंपनी पीएसी, सभी थानों की फोर्स के अलावा 438 ट्रेनी दरोगा तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। साथ ही हालात से शासन को भी अवगत करा रहे हैं।

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे: एसएसपी
एसएसपी पीड़ित परिवार से मिलीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें