फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव

Mon, 16 Sep 2019 12:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में सोमवार सुबह एसबीआई के फील्ड ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराए के मकान में रह रहे एसबीआई के फील्ड ऑफिसर चैतन्य भारद्वाज ने बाथरूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह  एसबीआई साहनपुर शाखा में तैनात थे। घटना की जानकारी लगने पर मकानमालिक ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि फील्ड ऑफिसर चैतन्य गोरखपुर से करीब दो माह पहले नजीबाबाद आए थे। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें