फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 16 Sep 2019 11:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर जनपद में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव घर की चारपाई पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के गांव कल्लरपुर निवासी अनुसूचित जाति के18 साल के राजेश पुत्र कल्लू की घर में रात में सोते समय मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। युवक ईंट के भट्टे पर काम करता था और अपनी मजदूरी के पैसे गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवकों को जमा करने के लिए रख देता था। 

परिजनों का आरोप है कि उक्त युवकों पर पीड़ित के काफी रुपये हो गए थे, जिन्हें वह देने में आनाकानी कर रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई दिन से विवाद चल रहा था। रविवार को आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसे गंभीर चोट आई थी और रात को घर पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें