फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जुबां शिव: हर शिवालय में उत्सव! 11 जुलाई से सावन शुरू, लाखों भक्त करेंगे भोलेनाथ का जलाभिषेक

Wed, 09 Jul 2025 12:20 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है। मेरठ के औघड़नाथ सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों के लिए विशेष शृंगार, आरती और जलाभिषेक की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। लाखों शिव भक्त पहुंचेंगे दर्शन को।
विज्ञापन
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन मास में बाबा औघड़नाथ सहित अन्य मंदिरों में भोले बाबा के शृंगार, पूजन और जलाभिषेक के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस पवित्र माह में 11 जुलाई से लेकर शिवरात्रि तक शहर और बाहर से आने वाले लाखों भक्त मंदिरों में पहुंचेंगे। इसलिए अभिषेक, आरती और पूजन के साथ ही प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए भी प्रबंध किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस माह शिव आराधना का विशेष महत्व है। प्रकृति में ऐसे कई फूल पत्ते खिलते हैं जो शिव पूजा के लिए आवश्यक होते हैं। यही कारण है कि श्रावण में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक और जल चढ़ाने की परंपरा है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 

विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि एक पौराणिक कथा है जो समुद्र मंथन से जुड़ी है। जब मंथन से हलाहल विष निकला तो भगवान शिव ने उसे पी लिया और अपने कंठ में रोक लिया। इससे उनका शरीर अत्यधिक गर्म हो गया और सृष्टि में संकट आ गया। तब सभी देवताओं ने उन्हें ठंडा करने के लिए उन पर जल अर्पित किया, तभी से शिव भक्त सावन में जल चढ़ाते हैं।

हर सोमवार का अपना महत्व
ज्योतिषाचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि श्रावण का पहला सोमवार आयुष्मान योग गणेश चतुर्थी से युक्त होगा। द्वितीय सोमवार सर्वार्थ सिद्धि योग और एकादशी से युक्त होगा। तृतीय सोमवार बुधादित्य योग में होगा। चतुर्थ सोमवार में सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही ब्रह्मा ऐंद्र योग है, जो शिव भक्तों के मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अच्छा है।

यह योग सभी कार्यों को सिद्ध करने की क्षमता रखता है। मान्यता है कि जो भी सावन के सोमवार को भोलेनाथ की श्रद्धा से पूजा करता है, उसे मनचाहा वर या वधू प्राप्त होती है।
विज्ञापन

अकाल मृत्यु से भी बचाती है शिव अराधना
श्रावण मास में अकाल मृत्यु से बचने, दीर्घायु की प्राप्ति और सभी व्याधियों को दूर करने के लिए भी विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि मार्कण्डेय जी ने लंबी आयु के लिए श्रावण माह में ही घोर तप कर शिव की कृपा प्राप्त की थी। इससे मिली शक्तियों के सामने मृत्यु के देवता यमराज भी नतमस्तक हो गए। सावन का महीना शिव स्तुति के लिए सर्वोत्तम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें