फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर कस्बे के विवेक शिक्षा सदन मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सावित्रीबाई फुले के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पमाला अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष,सामाजिक योगदान और नारी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद कुमारी बिश्नोई ने की विद्यालय के प्रबंधक हरिकिशन ने अपने संबोधन में कहा विद्यार्थियो से सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में रेनू , नेहा , प्रीति , ललिता,नैनसी, मनीषा, काजल , खुशी, सोनिया, सावित्री शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें