फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हाईवे पर आपस में भिड़ीं दो कार, हादसे में महिला समेत दिल्ली निवासी चार घायल

Sun, 01 Sep 2019 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली हाईवे पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली के हजरतगंज निवासी राजेश रस्तोगी अपनी पत्नी शालिनी, बहनोई राजन व भतीजे राहुल को अपनी कार से शनिवार को हरिद्वार में घूमने के लिए गए थे। रविवार की सुबह लौटते समय करीब सात बजे हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास पर पीछे से तेजी से आ रही होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: ब्याज के नाम पर करोड़ों की ठगी और तमंचा फैक्टरी का भड़ाफोड़, पढ़ें दिन भर की खास खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर लगने से इंडिका का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार राजेश रस्तोगी उसकी पत्नी, बहनोई व भतीजा घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। बाद में दोनों कार सवारों में आपस में समझौता हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें