फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवभक्तों को कष्टों से बचाओ, गड्ढों को भरवाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मोदीपुरम हाईवे के साथ ही अन्य मुख्य मार्गों का पैदल ही निरीक्षण किया। बारिश से बदहाल सड़कों पर गड्ढों को देखने के बाद उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को कष्टों से बचाया जाए और गड्ढों को मिट्टी और अन्य सामग्री से हर हाल में भरा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वनवे ट्रैफिक के बाद कांवड़ियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा के लिए टीमों को अधिक अलर्ट रहना होगा। इस दौरान कुछ लोगों ने वनवे के कारण हो रही परेशानियों के बारे में बताया। पल्लवपुरमवासियों कट बंद होने के कारण अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों को लंबा चक्कर काटकर दूसरी ओर जाना पड़ रहा है।
वहीं, कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार को सिवाया टोल प्लाजा की सात लाइन रिजर्व कर दी गई हैं। इन पर कांवड़ियों को ही जाने की अनुमति दी गई है। महाप्रबंधक प्रदीप कुमार का कहना है कि टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा टोलकर्मियों से भी निगरानी कराई जा रही है। उन्हें शिवभक्तों की सेवा में लगाया गया है।
विज्ञापन


मेरठ से पुरा महादेव मंदिर तक किया निरीक्षण
- कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स लगाया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा में लगातार बारिश होने के चलते ओवरब्रिज के एप्रोच और गंगनहर पर कांवड़ियों के खतरा बना हुआ है। मिट्टी का कटाव और टूटी सड़क पर कंक्रीट के चलते कांवड़ियों को दिक्कत हो रही है। डीएम ने प्रशासन, जिला पंचायत, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर मेरठ से पुरा महादेव मंदिर तक निरीक्षण कर यहां की परेशानियां देखीं। भारी बारिश के बाद यहां एप्रोच मार्ग और ओवरब्रिज के खतरे को देखते हुए भी अतिरिक्त फोर्स सुरक्षा और निगरानी के लिए लगाया गया है। डीएम दीपक मीणा का कहना है कि शिवभक्तों की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें