फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टर की कल होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के सौरभ हत्याकांड के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सौरभ का पोस्टमार्टम करने वाले डाॅ. दिनेश सिंह चौहान की गवाही होगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक हजार पेज के आरोप-पत्र में सौरभ के भाई बबलू, मां रेणू, बहन चिंकी, मुस्कान की मां कविता रस्तोगी, पिता प्रमोद रस्तोगी, मुस्कान-साहिल को हिमाचल प्रदेश घुमाने ले गए टैक्सी ड्राइवर अजब सिंह, दवा लिखने वाले डॉक्टर, दवाई देने वाले दुकानदार अमित कौशिक, घंटाघर पर ड्रम विक्रेता सिराजुद्दीन, सौरभ के मकान मालिक ओमपाल, चाकू विक्रेता, ड्रम विक्रेता, शारदा रोड पर सीमेंट व बालू विक्रेता, सौरभ के दोस्त आदि को गवाह बनाया है।
इनके अलावा शिमला, मनाली, कसौल में मुस्कान और साहिल जिन होटलों में ठहरे थे, वहां के होटल संचालकों को भी गवाह बनाया गया है। पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टर, ड्रम तोड़कर शव के टुकड़ों को बाहर निकालने वाले स्वास्थ्यकर्मी के भी बयान दर्ज किए गए हैं। इन सबके अलावा आरोपपत्र में करीब 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी के बयान पुलिस करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें