फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पत्नी का कबूलनामा: जेल जाने से पहले पुलिस से कही ये बात, वीकेंड पर मुस्कान करती थी ये काम!

Thu, 20 Mar 2025 07:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Saurabh murder case update: मेरठ के ब्रह्मपुरी में हुई साैरभ की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। क्षेत्र में जहां दिन भर इसी हत्याकांड की चर्चा होती रही तो वहीं कई नई बातें सामने आईं।
विज्ञापन
1 of 7
मुस्कान व मृतक साहिल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में हुए सौरभ के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात से हर कोई हैरत में है। मुस्कान और साहिल के पड़ोसियों को दो दिन बाद तक भी यकीन नहीं हो रहा कि ये दोनों इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देंगे।

इस हत्याकांड की चर्चा पूरे शहर में होती रही। सोशल मीडिया पर भी सौरभ हत्याकांड छाया रहा। देश भर के लोग यहां शहर से रहने वाले अपने परिचितों और रिश्तेदारों से इस हत्याकांड के बारे में जानकारी लेते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पड़ोसी महिला व आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुरी में घटनास्थल के पास रहने वाली राधा गोयल ने बताया कि मुस्कान यहां मकान में बेटी के साथ रहती थी। करीब ढाई साल से ये यहां किराये पर रहते थे। मुस्कान किसी से बात नहीं करती थी। बेटी को छोड़ने स्कूल जाती थी।

सौरभ को फरवरी के आखिर में पहली बार देखा तो पता चला कि यह मुस्कान का पति है। हां, साहिल रोजाना यहां आता था। राधा के अलावा निशा तोमर, विकास आदि भी जघन्य हत्याकांड से हैरत में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
साहिल के किरायेदार पवन शर्मा, पड़ोसी योगेश जैन, शेखर को भी यकीन नहीं हुआ कि वह ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम देगा। साहिल के पकड़े जाने पर अपने मायके से बुधवार को लौट कर आई उसकी नानी पुष्पा का भी कहना है कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि साहिल ऐसा करेगा। इस घटना के बाद बुधवार को भी घटनास्थल वाली लगी में सन्नाटा पसरा रहा। मकान में पुलिस का ताला लगा हुआ है। पूरे शहर में इसी हत्याकांड की चर्चा होती रही।

4 of 7
ड्रम में इस तरह चिन दिए लाश के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
नशा करके हत्या की
सौरभ के परिजनों का कहना है कि मुस्कान और साहिल ने नशा करके सौरभ की हत्या की है। सौरभ की मां का कहना है कि मुस्कान नशा करती थी। शराब, बीयर के अलावा वह अन्य नशा भी करने लगी थी। नशा करके दोनों ने सौरभ की हत्या की है।

साहिल की नानी ने भी स्वीकार किया कि साहिल नशा करता था। गली के लोगों का यह भी कहना है कि वह स्मैक, हेरोइन आदि का सूखा नशा भी करने लगा था। एसपी सिटी का भी कहना है कि हत्याकांड वाले दिन साहिल ने बीयर पी रखी थी, मुस्कान ने नशा किया था ऐसी जानकारी नहीं मिली। इसे भी विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
जेल जाते समय बोली मुस्कान, मुझे किए पर पछतावा है
प्रेमी के साथ मिल कर पति सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाली मुस्कान को जेल जाते समय अपने किए पर पछतावा हुआ। उसके पिता प्रमोद रस्तोगी ने भी उसे खूब नसीहत दी। पुलिस जब मुस्कान को कचहरी से जेल छोड़ने जा रही थी तो तब उसने कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन

6 of 7
पड़ोसी महिला व आरोपी मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
शनिवार और रविवार को प्रेमी के साथ घूमने जाती थी मुस्कान
शनिवार और रविवार को मुस्कान अपनी बेटी पीहू को मायके में छोड़कर साहिल के साथ घूमने चली जाती थी। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार और रविवार को वह पूरा समय साहिल के साथ बीताती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वकीलों ने की आरोपियों की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
इस तरह के प्रकरण और अपराध की प्रणाली जिसे मोड्स ऑपरेंडी कहा जाता है यह अत्यंत जघन्य श्रेणी में आता है। ब्रह्मपुरी पुलिस को इस प्रकरण में जल्द चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी। अच्छी पैरवी करवा कर आरोपी साहिल और मुस्कान को कठोर सजा दिलाई जाएगी।  -कलानिधि नैथानी, डीआईजी, मेरठ रेंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें