मेरठ। सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद हत्यारोरापी पत्नी मुस्कान रस्तोगी कपड़े सिलने का काम कर रही है। जबकि उसका प्रेमी साहिल खेती कर रहा है। मुस्कान सिलाई के रुपयों से मिलने वाले पैसे से अपना केस लड़ेगी। दोनों हत्यारोपियों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। अब वह निजी वकील कर जमानत कराने के प्रयास में है।
विज्ञापन
इंदिरानगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। दोनों ने उसके शव को चार टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया था। शिमला से वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मुस्कान की जब जेल में तबियत बिगड़ी तो उसका मेडिकल के गायनी वार्ड में अल्ट्रासाउंड कराया गया था। जिसमें गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में साहिल और मुस्कान के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जेल में मुस्कान रामायण का पाठ पढ़ रही है। इसके साथ ही उसने सिलाई भी सीख ली है।
विज्ञापन
दरअसल जेल में कपड़ों और फुटबॉल की सिलाई की जाती है। जिससे बंदियों को काम मिलता है, जिसके बदले चेक के माध्यम से बंदियों को पैसे का भुगतान किया जाता है। मुस्कान अपने सरकारी अधिवक्ता के अलावा निजी वकील भी करना चाहती है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल में साहिल खेती कर रहा है जबकि मुस्कान सिलाई कर रही है। वह जितना काम करेंगे, उसके हिसाब से नियमानुसार भुगतान किया जाएगा।