जिला जज ने प्रार्थना पत्र किया खारिज
प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार को अभियोजन पक्ष की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ी और अभियोजन पक्ष ने आरोपी पक्ष की ओर से पहले की गई बहस का जवाब देना शुरू किया।
अभियोजन की बहस फिर शुरू, आज भी होगी सुनवाई
अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता केके चौबे ने अपनी बहस शुरू की। अदालत ने शेष बहस के लिए अगली सुनवाई की तिथि आज निर्धारित की है। अब अभियोजन पक्ष मामले में अपने तर्क पूरे करेगा।
तीन मार्च 2025 को हुई थी सौरभ की हत्या
ब्रह्मपुरी का यह मामला तीन मार्च 2025 को सामने आया था। सौरभ की हत्या के बाद उसका शव नीले ड्रम में बरामद हुआ था, जिसके बाद मामला काफी चर्चित हुआ। मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को आरोपी बनाया गया। दोनों फिलहाल जेल में हैं। अदालत में मुकदमे की नियमित सुनवाई जारी है।