फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड : सुनवाई टली, अब 22 जनवरी को होगी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई। अदालत ने अब 22 जनवरी की तारीख लगाई है। उस दिन जियो मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार की गवाही होगी। जियो कंपनी ने ही मुस्कान, साहिल शुक्ला और सौरभ के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाकर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

जिला जज अनुपम कुमार के न्यायालय में सौरभ हत्याकांड के मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। शनिवार को जियो कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार गवाही के लिए कोर्ट में पहुंच गए थे, मगर पुलिस की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में उन्हें मुख्य गवाहों की सूची में शामिल नहीं किया था। बचाव पक्ष की अधिवक्ता ने इसका विरोध किया, तब जिला शासकीय अधिवक्ता ने इस संबंध में कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जियो कंपनी के नोडल अधिकारी के बयान कराने का आग्रह किया। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए गवाही के लिए 22 जनवरी की तारीख नियत की है।
इस मुकदमे में अभी तक कोर्ट में 15 गवाहों के बयान हो चुके हैं। इनमें मुकदमे के वादी मृतक सौरभ राजपूत के भाई बबलू, रिपोर्ट दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर बृजेश कुमार, सौरभ की मां रेणू, मृतक के दोस्त सौरभ कुमार, चाकू छुरी विक्रेता राकेश, नीला ड्रम विक्रेता सैफुद्दीन और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान करने वाले आशु, दवा लिखने वाले डॉ. अरविंद कुमार देशवाल, दवाई देने वाले उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी, नीले ड्रम को काटने वाले अशोक, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़, पोस्टमार्टम करने वाले डॉ दिनेश सिंह चौहान,कैब चालक अजब सिंह, पहले विवेचक एसआई कर्मवीर सिंह और चार्जशीट दाखिल करने वाले विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की गवाही हो चुकी है। अभी फील्ड यूनिट प्रभारी अंशुल कुमार के भी बयान होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें