मेरठ। रेलवे रोड चौराहे के पास एक महिला का युवक के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला और युवक आपस में बातचीत करते हुए अश्लील हरकत कर रहे हैं जबकि चौराहे पर लोगों का आवागमन भी जारी है। आसपास के लोगों ने इनकी हरकतों को मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो अभी संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई सार्वजनिक स्थल पर गलत हरकत करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद