फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेश हुई मुस्कान, गोद में थी बच्ची राधा, कड़ी सुरक्षा में जेल से लाया गया साहिल

Tue, 21 Apr 2026 03:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी में मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। शव को काटकर नीले ड्रम में भर दिया था। इसी मामले में मंगलवार को दोनों की मेरठ कोर्ट में पेशी हुई। मुस्कान अपनी बच्ची राधा को साथ लाई थी।
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ कोर्ट में पेशी पर अपने बच्चे के साथ आई मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
Saurabh murder case of meerut:  ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को 13 महीने बाद हत्यारोपी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान सौरभ की मां रेणु और भाई बबलू भी यहां पहुंचे। रेनू में दोनों आरोपियों को पेशी पर ले जाने के दौरान खरी-खोटी सुनाई और फांसी की मांग की। वहीं इस दौरान मुस्कान की बेटी राधा उसकी गोद में थी।
 
विज्ञापन

2 of 6
पेशी पर लाया गया साहिल शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
सौरभ की हत्या को लेकर इतना आक्रोश था कि 19 मार्च को दोनों की पेशी के दौरान वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद से दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा था। दोनों की जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हो रही थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
फांसी की मांग करती सौरभ की मां। - फोटो : अमर उजाला
इस केस में 22 गवाहों ने बयान दर्ज कराए हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) कृष्ण कुमार चौबे ने बताया कि सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 353 की कार्यवाही के लिए मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में लाया गया। दोनों से गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने 15 से अधिक सवाल पूछे जा सकते हैं।
 

4 of 6
कचहरी में अपनी मां के साथ आया सौरभ का भाई बबलू। - फोटो : अमर उजाला
तीन मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या कर दी गई थी। मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला पर ब्रह्मपुरी थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा था। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
कचहरी में तैनात रहा भारी पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय में गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अब नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 (पहले सीआरपीसी की धारा 313) की कार्यवाही चल रही गई। आरोपी अपनी सफाई में कोई गवाह या साक्ष्य नहीं दे पाए तो केस में अंतिम बहस शुरू होगी। न्यायालय के आदेश पर उन्हें कोर्ट में पेशी पर बुलाया गया। इस केस में इसी माह फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस सुरक्षा में बच्ची के साथ मुस्कान को लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
इन गवाहों के दर्ज हो चुके हैं बयान
इस केस में कई अहम गवाहों की गवाही दर्ज हो चुकी है। इनमें मृतक सौरभ के भाई बबलू, मां रेणू, दोस्त सौरभ कुमार, चाकू विक्रेता राकेश, नीला ड्रम बेचने वाले सैफुद्दीन, बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार आशु, डॉक्टर अरविंद कुमार देशवाल, उषा मेडिकल स्टोर संचालक अमित जोशी और पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दिनेश सिंह चौहान शामिल हैं। इसके अलावा कैब चालक अजब सिंह, जांच अधिकारी एसआई कर्मवीर सिंह, चार्जशीट दाखिल करने वाले इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी, जियो मोबाइल कंपनी के नोडल अधिकारी लोकेश कुमार और शिमला, मनाली व कसौल के होटलों के मैनेजरों की गवाही भी दर्ज की जा चुकी है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें