फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर सौरभ चौधरी को मिली बड़ी कामयाबी, ISSF में स्वर्ण के साथ ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

Sun, 24 Feb 2019 04:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
विज्ञापन

यूपी के निशानेबाज सौरभ चौधरी ने दिल्ली की कर्णी शूटिंग रेंज में चल रहे आई एसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण हासिल कर एक बड़ी कामयाबी पाई है। 

विज्ञापन


सौरभ चौधरी ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए ओलंपिक के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने रविवार को आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और देश के लिए टोक्यो ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित किया। 

गौरतलब है कि  इस प्रतियोगिता में सौरभ ने दस मीटर एयर पिस्टल की पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण जीतने के अपने क्रम को भी जारी रखा है। सर्बिया के दामी मिकेच 239.3 अंक के स्कोर से पोडियम पर दूसरे स्थान पर रहे जबकि कांस्य पदक चीन के वेई पांग ने हासिल किया जिन्होंने 215.2 अंक का स्कोर बनाया।

सौरभ ने आठ पुरूषों के फाइनल में दबदबा बनाया और रजत पदकधारी से 5.7 अंक आगे रहे। इस तरह उन्होंने अंतिम शाट से पहले ही स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर लिया था। अच्छी शुरूआत के बावजूद सौरभ पहली सीरीज के बाद सर्बियाई निशानेबाज के साथ बराबरी पर थे। दूसरी सीरीज में भी इस चैम्पियन निशानेबाज ने अच्छी फार्म जारी रखी और पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सौरभ चौधरी
इस खुशी में वीर शाहमल राईफल क्लब बिनौली पर साथी शूटरों ने कोच अमित श्योरान को मिठाई खिलाकर व मिठाइयां बांटकर नृत्य कर जश्न मनाया। सौरभ चौधरी अब 27 फरवरी को मिक्सड स्पर्धा में मनु भाकर हरियाणा के साथ अगला मैच खेलेगा। 

खुशी मनाने वालों में कोच अमित श्योरान, मोनू कुमार, सचिन शर्मा, आसिफ बालियान, अनिरुद्ध सिंह, नकुल सिंह, गगन धामा, सुधांशू जैन, राजीव जैन, सुंदर सिंह राठी, नवाब सिंह राणा आदि थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें