केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि गुरुवार को किला रोड स्थित एसआर इंटरनेशनल के उद्घाटन मौके पर कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती सिफारिश से नहीं बल्कि मेरिट के आधार पर होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक आदर्श शिक्षक को चरित्र के साथ कुशल व्यक्तित्व का भी धनी होना आवश्यक है। क्योंकि स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम होती है इसलिए शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार देना आवश्यक है।