फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने पैसे के लेन-देन में युवक को मारी गोली

Fri, 15 Feb 2019 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां सपा नेता व एक अन्य व्यक्ति के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनो  में जमकर मारपीट हुई और सपा नेता द्वारा चलाई गई गोली युवक के पेट में जा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही युवकों को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सपा नेता रियाज खान की कंकरखेडा क्षेत्र में कन्फेक्शनरी की दुकान है। यहां शुक्रवार दोपहर को कुछ युवक लाठी डंडे लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और रियाज व उसके बेटे पर हमला कर दिया। इस बीच रियाज ने पिस्टल से गोली चला दी।यह गोली दूसरे पक्ष के युवक के पेट में जा लगी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार झगडे की वजह पैसे का लेन देन बताया जा रहा हैं।वहीं सपा नेता का आरोप है कि उसने युवकों को दुकान पर शराब पीने से मना किया था जिसके बाद युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें