फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने तेजाब पिलाया, मौत

Sun, 04 Sep 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किठौर क्षेत्र निवासी महिला को दिल्ली में उसके ससुरालियों ने तेजाब पिला दिया। पड़ोस के लोगों ने महिला को वहीं के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। शुक्रवार रात महिला ने भी दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष के लोग शनिवार को मेरठ स्थित मोर्चरी पर शव लेकर पहुंचे और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र के कायस्थ बढ्ढा निवासी मौ. हारून की बेटी अफसाना (28) का निकाह तीन साल पूर्व दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में शहूरपुर एक्सटेंशन निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अफसाना से दहेज की मांग करते थे। विरोध करने पर उससे मारपीट की जाती थी। आरोप है कि एक सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने अफसाना को तेजाब पिला दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई।
शुक्रवार रात महिला ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। शनिवार को मायके पक्ष के लोग अफसाना का शव लेकर मेरठ मेडिकल कॉलेज स्थित मोर्चरी पर पहुंचे। परिजनों ने वहां कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। महिला के भाई मुर्तजा का आरोप है कि वह कई बार अफसाना के ससुरालियाें को नकदी देकर आया, लेकिन आरोपी दहेज की मांग करते रहे। एसओ मेडिकल रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि मामला दिल्ली का है। संबंधित थाना पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें