फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएएस क्रिकेट एकेडमी ने 37 रन से जीता मैच

विज्ञापन
जेपी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
विज्ञापन
मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित प्रथम चौधरी रघुबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एसएएस क्रिकेट एकेडमी और बीडीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें एसएएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 37 रन से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

एसएएस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 152 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श ने नाबाद 53, युवी पुंडीर ने नाबाद 44 रन बनाए। गेंदबाजी में बीडीएस की ओर से देव भारद्वाज ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 115 रन ही बना सकी। इसमें विशु ने 52 और मयंक ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्ण ने 4 और युवी ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच युवी पुंडीर को चुना गया। इस मौके पर कोच सनी भाटी, कार्तिक, सचिन गौतम, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें