फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरूरपुर खुर्द की बेटी सौम्या बंसल की यूपी पीसीएस में 100वीं रैंक

विज्ञापन
सरधना। सौम्या बंसल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र के गांव सरूरपुर खुर्द निवासी सौम्या बंसल ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 100वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। वह वर्तमान में संजय गांधी पीजी कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

पिता राजीव बंसल गांव में ही छोटी सी किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साधारण आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। परिवार में दो बहन और एक भाई है। जिनमें सौम्या ने अपनी मेहनत से सबसे अलग पहचान बनाई है। ग्रामीणों ने सौम्या का फूलमाला से भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि सौम्या ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिजनों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच उनकी सफलता की कुंजी रही। इस दौरान आदेश फौजी, आदेश कसाना, सुरेश पूनिया, शरणवीर मास्टर, हरपाल चौधरी, रोहित गोयल, सतीश कश्यप, देवेंद्र प्रजापति, विनोद चौधरी, सुरेंद्र पांचाल, जगपाल चौधरी, कविता पूनिया, बॉबी प्रधान, जयकुमार मास्टर, योगेश गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें