फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बिकेगी शराब तो कैसे रुकेंगे हादसे 

Sat, 01 Sep 2018 01:13 AM IST
amarujala
विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुधवार रात शराब के नशे में धुत कंटेनर चालक ने पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी कंटेनर चालक नशे में धुत्त था। बृहस्पतिवार को बस चालक ने एक वृद्ध को कुचल दिया, यहां भी चालक शराब के नशे में धुत्त बताया जा रहा है। रोजाना हादसे हो रहे हैं, लेकिन देर रात तक शराब की बिक्री और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कोई रोक नहीं है। ये बात और भी चौंकाने वाली है कि वर्ष 2018 में शराब पीकर गाड़ी चलाने का एक भी चालान नहीं हुआ। मतलब इस तरफ पुलिस का ध्यान ही नहीं है। 
विज्ञापन


शराब माफिया भी नहीं आ रहे बाज
इतना सब होने के बाद भी शराब माफिया बाज नहीं आ रहे। शुक्रवार शाम को दिल्ली रोड पर टीपी नगर में स्कूटी पर रखकर शराब की सप्लाई की जा रही थी। आबकारी टीम को देख भाग रहे सप्लायर को दबोचा गया। आबकारी निरीक्षक मौ.असलम ने बताया कि पकड़ा गया युवक नवीन उर्फ वेलकम निवासी भगवतपुरा है। इसे लेकर आधे घंटे हंगामा चला। दरअसल मोटी कमाई के चक्कर में टीपी नगर के चालक शराब माफिया के टारगेट पर हैं। 

दिल्ली रोड पर टीपी नगर में सैकड़ों ट्रक चालक हर वक्त रहते हैं। इसी वजह से मोटी कमाई के चक्कर में इस एरिया को शराब माफिया ने अपना टारगेट बनाया हुआ है। यहां पूरी रात आसानी से शराब उपलब्ध है। साइकिल और स्कूटी में रखकर शराब बेची जाती है। चालक माल लोड करते वक्त ही चालक शराब पीकर चलते हैं और हादसे होते हैं। बुधवार को दिल्ली रोड पर हुए हादसे में आरोपी कंटेनर चालक  ने बताया कि उसने चलते वक्त ही शराब पी थी। लेकिन इतना सब होने के बावजूद यहां अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। 
विज्ञापन



पुलिस पर भी भारी हैं माफिया 
शहर में शराब माफिया इतने अधिक सक्रिय हैं कि वे पुलिस को भी नहीं बख्शते। चार माह पूर्व टीपी नगर थानाक्षेत्र में  शराब से भरी कार को पुलिस कर्मियों ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। कई लोग जेल भेजे, लेकिन माफिया आज तक पुलिस के हाथ नहीं आया। 

शराब को लेकर सख्ती
अवैध शराब की बिक्री रोकने को सख्ती हो रही है। थानाध्यक्षों को भी अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने को कहा गया है। ट्रैफिक पुलिस से भी अनुरोध किया गया है कि वे अभियान के तौर पर शराब पीकर गाड़ियां चलाने वालों का चालान किया जाये। 
विज्ञापन

रणविजय सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें