फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी शिक्षकों के चिकित्सा अवकाश में खेल

Sat, 15 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों द्वारा लिए जाने वाले चिकित्सा अवकाश में बड़ा खेल हो रहा है। कनिष्ठ अधिकारियों से साठगांठ और वरिष्ठ अधिकारियों की लापरवाही से सरकारी खजाने को चूना लग रहा है तो शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नियम है कि चिकित्सा अवकाश शिक्षक की सर्विस बुक में दर्ज होगा। लेकिन यहां अधिकांश शिक्षक निर्धारित से दोगुना अवकाश लेने के बावजूद सवेतन चिकित्सा अवकाश का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


ये है नियम
बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में चिकित्सा अवकाश का समान नियम है। पूरी सर्विस में कुल 365 दिनों का चिकित्सा अवकाश मिलता है। इस अवकाश के दौरान भी वेतन मिलता है। शिक्षक चाहें तो एक साथ सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर एक साल का अवकाश ले सकते हैं। इसके अलावा भी जितने दिन का अवकाश चाहे शिक्षक ले सकता है, लेकिन उसकी कुल संख्या 365 दिन से कम होनी चाहिए। उसके बाद छह माह का आधे वेतन पर और उसके बाद बगैर वेतन के चिकित्सा अवकाश मिलता है। ये सभी अवकाश अन्य अवकाशों की तरह शिक्षक की सर्विस बुक में दर्ज होता है। हर माह लेने वाला अवकाश नियमानुसार सर्विस बुक में दर्ज होना चाहिए। ताकि आगामी अवकाश लेते समय सर्विस बुक से उनका ब्यौरा प्राप्त कर अवकाश प्रदान किया जा सके।

यह हो रहा गड़बड़झाला
शिक्षकों की सर्विस बुक बीआरसी (ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय) पर जमा रहती हैं। शिक्षक अपना चिकित्सा अवकाश स्कूल में पत्र व्यवहार में दर्ज कर देते हैं। यह पत्र व्यवहार स्कूल में ही जमा रहता है। इस पत्र व्यवहार की प्रति अधिकांश बीआरसी तक नहीं जाती हैं। ऐसे में शिक्षक लगातार चिकित्सा अवकाश पर चलते रहते हैं और उनका कोई डाटा सर्विस बुक में उपलब्ध नहीं होता है। सत्र समाप्त होने पर भी जब पूरे ब्लॉक के रजिस्टर बीआरसी पहुंचते हैं तो लापरवाही और कामचोरी में सर्विस बुक में इन अवकाशों को दर्ज नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


निर्धारित से कहीं ज्यादा हो चुके अवकाश
जनपद में सौ से ज्यादा ऐसे शिक्षक हैं, जिनके चिकित्सा अवकाश इस समय 365 से ज्यादा हो चुके हैं। इनमें अधिकांश वो शिक्षक हैं, जिनकी सर्विस को 15 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इन्हीं शिक्षकों के साथियाें की मानें तो ऐसे शिक्षकों के चिकित्सा अवकाश 500 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, लेकिन कहीं पर कोई रिकॉर्ड न होने से कोई रोक-टोक इन पर नहीं है।

खुन्नस में होते हैं दर्ज
विभागीय सूत्रों के अनुसार पूरे जनपद में मात्र पांच प्रतिशत ही शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी सर्विस बुक में चिकित्सा अवकाश दर्ज हैं। इसका कारण इन शिक्षकों का खंड शिक्षा अधिकारी या एबीआरसी से समन्वय न बैठना है। ऐसे में खुन्नस में इनके अवकाश को सर्विस बुक में दर्ज कर दिया जाता है। लेकिन अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद रवैया वही पुराने ढर्रे पर आ जाता है।

सीसीएल में भी खेल
चाइल्ड केयर लीव में भी साठगांठ का खेल है। लेनदेन के बाद कुछ महिला शिक्षक जो दो-तीन माह का ही सीसीएल लेती हैं, उनको सर्विस बुक में दर्ज नहीं किया जाता। जिस कारण वह कुछ समय बाद अतिरिक्त रूप से सीसीएल ले लेती हैं। जबकि नियमानुसार सीसीएल भी बच्चे की 18 वर्ष आयु से पहले लेने का प्रावधान है और यह भी एक वर्ष की मिलती है। लेकिन यहां सीसीएल भी एक ही बच्चे पर कुछ शिक्षिकाएं 15 माह तक की ले लेती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें