फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारिक गैंग के शूटर उमदराज समेत दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में शुक्रवार को सारिक गैंग के शूटर उमरदराज और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश सुपारी लेकर एक युवक की हत्या करने आए थे। तलाशी में उमरदराज से एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। आशंका है कि सारिक और सलमान के बीच चल रही गैंगवार के चलते हत्या होनी थी।
विज्ञापन

कोतवाली निवासी सारिक व सलमान के बीच गैंगवार चल रही है। इसके चलते पार्षद आरिफ, शादाब समेत आठ लोगोें की अलग अलग हत्या हो चुकी है। दोनों शातिर बदमाश जेल में बंद हैं। इसके बावजूद उनके गैंग एक्टिव हैं। शुक्रवार को सारिक गैंग का बदमाश उमरदराज लिसाड़ीगेट में सलमान के करीबी एक युवक की हत्या करने जा रहा है। इसकी जानकारी लिसाड़ीगेट पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली। वारदात करने से पहले ही पुलिस ने घेराबंदी कर उमरदराज और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि किसी ने पहले से कोई शिकायत या खतरा का अंदेशा नहीं जताया था। पुलिस अपने स्तर से जांच करने में जुटी है। आरोपी से एक पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें