फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इस्कॉन के महामंत्र से गूंजा सरधना, संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
सरधना। नगर में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन करते इस्कॉन के भक्त और साथ में झूम
विज्ञापन
- वृंदावन से आई इस्कॉन टीम ने गणपति विसर्जन यात्रा को बनाया भक्तिमय, बुजुर्गों से युवाओं तक संकीर्तन में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। वृंदावन से आई इस्कॉन की टीम के हरिनाम संकीर्तन से मंगलवार को गणपति विसर्जन यात्रा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मृदंग और झांज की पारंपरिक ताल पर जब इस्कॉन भक्तों ने हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन शुरू किया तो यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति में झूमने लगे। रामलीला मैदान से शुरू हुई 11वें गणपति महोत्सव की विसर्जन यात्रा में इस्कॉन टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
इस्कॉन टीम के भक्त केवल भजनों की प्रस्तुति के लिए नहीं पहुंचे थे, बल्कि अपने साथ वृंदावन धाम की भक्ति, भाव और समर्पण का माहौल भी लेकर आए। मृदंग और झांज की ताल के साथ हरिनाम संकीर्तन और ऊर्जावान नृत्य ने पूरे यात्रा मार्ग को भक्तिमय बना दिया। संकीर्तन की धुन सुनकर यात्रा के किनारे खड़े लोग भी इसमें शामिल होते चले गए। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ हरे कृष्ण महामंत्र और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा के साथ नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए संकीर्तन में झूमते नजर आए। जगह-जगह नगरवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और गणपति की प्रतिमा के दर्शन कर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

यात्रा के गंगनहर तट पर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती की गई। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के बीच प्रतिमा का गंगनहर में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा से पहले रामलीला मैदान में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के संयोजक ललित गुप्ता, अमन गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजकुमार जाटव, राकेश निगानिया, अंकित वाली, गौरव ठाकुर, रजत गोयल, वैभव बंसल, ओम गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, अर्जुन मेहरोल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें