जानकारी के अनुसार वार्ड-15 में कुल 2200 मतदाता हैं, जिनमें पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग बराबर है। सुबह 11:30 बजे तक करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि दोपहर बाद मतदान की रफ्तार और बढ़ेगी तथा शाम तक अच्छी खासी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
वहीं, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में भी जीत को लेकर जोश देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर समर्थक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आए। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अब तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है और मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो रहा है।
शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा। इसके बाद मतपेटियों को सील कर नगर पालिका कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा।