फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना नाइट राइडर ने कमेला बुल्स को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में आयोजित सरधना प्रीमियर लीग का बृहस्पतिवार को छठा मुकाबला रोमांचक मोड़ पर समाप्त हुआ। कमेला बुल्स और सरधना नाइट राइडर के बीच खेले गए इस मैच में नाइट राइडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमेला बुल्स को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

कमेला बुल्स के कप्तान फैसल रबाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम को शुरुआत में ही आसू ने 72 रनों की बदौलत बेहतरीन शुरुआत दिलाई। हालांकि, राहुल त्यागी ने उनकी आक्रामक पारी को समाप्त किया। इसके बाद मयंक राणा ने तीन और शारिक ने दो विकेट लेकर कमेला बुल्स को 87 रन पर ऑल आउट कर दिया। 88 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सरधना नाइट राइडर की ओर से शारिक त्यागी ने न केवल पारी की कमान संभाली बल्कि 54 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 10 ओवर एक गेंद में 8 विकेट से जीत दिलाई। मैच के दौरान मौके पर पीयूष त्यागी, अध्यक्ष खलीक अंसारी, शाकिर अंसारी, ठाकुर कृष्णपाल, अर्जुन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें